देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में 26 फरवरी को फागुन शुक्ला एकादशी पर खाटू श्याम फाग महोत्सव का आयोजन होगा। मंदिर संस्थापक श्याम शर्मा, प्रेम अग्रवाल व ओम प्रकाश बंसल ने बताया कि बाबा श्याम का मनमोहक श्रंगार फूल बंगले में होगा 56 भोग लगाया जायेगा। पवित्र ज्योत दर्शन की विशेष व्यवस्था रहेगी। आमन्त्रित भजन गायिका परम् श्याम भक्त संस्कृति पगारे श्याम भजनों के साथ बाबा खाटू श्याम का गुणगान करेगी । इससे पूर्व सुबह 8.30 बजे खेड़ा पति मंदिर से निशान यात्रा निकाली जायेगी जिसमे महिलाये बच्चे व पुरुष हाथ में निशान लेकर श्याम प्रभु के जयकारे लगाते हुए बेंड बाजो के साथ रंग गुलाल खेलते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंच कर अपने निशान खाटू नरेश को अर्पण कर अपने जीवन की सुख सम्रद्धि की कामना बाबा से करेंगे। मंदिर के पट दर्शन के लिए पुरे दिन खुले रहेंगे।
Related Posts '
14 SEP
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में गणेश चतुर्थी की भक्ति और उल्लासमयी भावना का उत्सव
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में गणेश चतुर्थी की भक्ति...
13 SEP
सेन थॉम एकेडमी एवं सेन थॉम पब्लिक स्कूल को प्रतिष्ठित समावेश स्कूल अवॉर्ड सम्मान
सेन थॉम एकेडमी एवं सेन थॉम पब्लिक स्कूल को...
12 SEP
भारत विकास परिषद देवास शाखा की भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण संपन्न
भारत विकास परिषद देवास शाखा की भारत को जानो...
08 SEP
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा...
07 SEP
अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर...

