नेपाल में प्रदेश के जम्प रोप खिलाडिय़ों ने लगाई पदकों की झड़ी

साऊथ एशियन जम्प रोप चैम्पियनशिप में जीते भारत के लिए सर्वाधिक पदक
देवास । नेपाल की राजधानी काठमांडू के लेंचौर टेबल टेनिस हॉल में 28 से 31मई 2018 तक आयोजित 5वीं साऊथ एशियन जम्प रोप चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अपनी चमक बिखेरते हुवे भारत के लिए सर्वाधिक पदक जीते ।
उक्त जानकारी देते हुए जम्प रोप एसोसिएशन मध्य प्रदेश के सचिव अबरार एहमद शेख ने बताया कि प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अपना शानदार प्रर्दशन करते हुवे 22 स्वर्ण पदक 4 रजत पदक, 4 कांस्य पदक सहित कुल 30 पदक जीते ।
अबरार एहमद शेख के नेतृत्व मे टीम ने सबसे उम्दा प्रर्दशन किया, टीम के साथ कोच मुकुंद झाला, अर्जुन सोलंकी, पूर्वा झाला, ऑफिशियल दुर्गेश यादव गए थे ।
इन खिलाडिय़ों ने जीते पदक
स्वराज पाटिल, ईशान यादव, कीर्ति सिंह सोलंकी, अली खान, रोहित यादव, तनवीर शाह, आयुष चौबे, अनुराग नरवारिया, युषरा एहमद खान, सौम्या अग्रवाल, तरूषी जैन, आध्या द्विवेदी, शुभि शर्मा, आयुषी गरे, उषा सोलंकी, दुष्यंत शिंदे, कबीर खान, लाओत्स शर्मा, जुबीन लालावत, भूपेन्द्रसिंह, वेदांत दुबे, सुधांशु गोटवाल, इमरान पटेल, श्याम झाला, जयवर्धन डोरिया, सोहेल पटेल, कुलदीप पाटीदार ने पदक जीते साथ ही रूद्रांश राव का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
खिलाडियों की अंतर्राष्ट्रीय सफलता पर विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर सुभाष शर्मा, निगम सभापति अंसार एहमद, देवास जिला जम्परोप अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, अभय श्रीवास, विजेन्द्र खरसोदिया, सुशील सोनोने, प्रीति कीर, हारिस गजधर, धर्मेन्द्रसिंह बैस, अर्जुन यादव, दीपेश कानूनगो, नरेन्द्र यादव, कमलसिंह यादव आदि ने बधाई दी।
ज्ञातव्य है कि जम्परोप की अंतर्राष्ट्री प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी पूर्व में भी सर्वाधिक पदक भारत के लिये जीत चुके है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply