देवास। ब्राह्मणों की अग्रणी संस्था ब्रह्म बंधुत्व बैंक नोट प्रेस द्वारा श्रावणी उपाकर्म उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया। संस्था के महासचिव आर.एन. शास्त्री एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख मधुसुदन शर्मा ने बताया कि ब्राह्मणों के इस पवित्र त्यौहार पर अ.भा. ब्राह्मण महासंघ, आदि गौड ब्राह्मण समाज एवं विप्र समाज के सदस्यों के अलावा संस्था के सदस्यों सहित 50-60 ब्राह्मणों ने श्रावणी उपाकर्म को उत्साहपूर्वक संपन्न कराया।
विद्वान आचार्यो के आचार्यत्व में दस स्नान विधि में गोबर, मिट्टी, गौमूत्र, सरसो, जौ, इत्यिादि से शरीर शुद्धिकरण करवाया गया। देव, ऋषि एवं पितृ तर्पण ने इस उपाकर्म को सार्थकता प्रदान की। वैदिक मंत्रों से नवीन यज्ञोपवित धारण कराया गया। आचार्य श्री अवधेश शास्त्री एवं पं. हेमंत शर्मा ने श्रावणी उपाकर्म के महत्व के साथ साथ ब्राह्मणों के आचार विचार से भी उपस्थिजनों को अवगत कराया। नवीन यज्ञोपवित धारण करने के पश्चात माँ गायत्री और भगवान परशुराम का पूजन एवं आरती की गई। फलाहार पश्चात संस्था अध्यक्ष एम.के. शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम पंडित ने आचार्यो को एवं उपस्थित विप्रजनों का आभार व्यक्त किया। उपाकर्म में रमेशचंद्र शर्मा, दिनेेश तिवारी, अश्विनी शर्मा, ब्रजेश शर्मा, विनोद जोशी, गंगेश्वर जोशी सहित संस्था के श्यामलाल तिवारी, रूपराम मिश्रा, एम. के शर्मा, मधुसुदन शर्मा, आर.एन.शास्त्री, दीपक शर्मा, नरेन्द्र नागर, मुकेश जोशी आदि उपस्थित थे।