जैन समाज की वार्षिक गतिविधि से निगम आयुक्त संजना जैन को कराया अवगत

समाज का प्रतिनिधि मण्डल पहुंंचा नगर निगम कार्यालय
देवास। जैन समाज देवास की वार्षिक धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से नगर निगम आयुक्त संजना जैन को अवगत कराया गया। नगर में चल रहे जैन साध्वीजी सुधर्मगुणा श्रीजी के चातुर्मास की भी जानकारी दी गई। इस हेतु जैन समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल नगर निगम पहुंचकर आयुक्त संजना जैन से मिला। समाज के धार्मिक एवं अन्य आयोजनों में नगर निगम द्वारा सदैव मिलनेे वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। आयुक्त ने इन सुविधाओं को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया। नवागत आयुक्त का समाज की ओर से स्वागत एवं सम्मान कर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल गोधा, राजेश बागरेचा,भरत चौधरी, विजय जैन, एच.एल. मेहता, निलेश छाबड़ा, मनीष जैन कायथवाला, अरविंद पाणोत, संजय कटारिया, भरतेष जैन, पारस जैन, महेन्द्र जैन, शैलेन्द्र जैन, मनोहर जैन, धीरेन्द्र्र जैन आदि समाजजन उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply