देवास। 14 से 18 दिसम्बर तक पायोनियर पब्लिक स्कूल देवास में होने वाली 65 वीं राष्ट्रीय शालेय सॉफ्ट टेनिस 14.17 वर्ष से कम बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में हो रही है। कश्मीर से पहली बार आई सॉफ्ट टेनिस टीम का भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता सफलतापूूर्वक सुचारू रूप से संपन्न हो इस हेतु विभिन्न समितियां, कंट्रोल रूम, अवास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उद्घाटन एवं समापन, यातायात, सुरक्षा एवं स्वागत कार्यालयीन एवं पात्रता प्रमाण पत्र, प्रचार प्रसार, क्र्रीड़ांगन समिति का गठन किया गया। प्रतियोगिता संयोजक सुदेश सांगते विश्वामित्र अवार्डी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में लगभग 14 राज्यों के 300 खिलाडी एवं आफिशियल्स भाग ले रहे हैं। जिनकी आवास व्यवस्था नगर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में की गई है।
Related Posts '
05 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू...
04 OCT
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन...
03 OCT
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन निजी...

