देवास। भागवत कथा भगवान कृष्ण का दूसरा रूप है और इसके पठन-पाठन से मनुष्य को पापों से मुक्ति व सर्व सुखों की प्राप्ति होती है। उक्त विचार अमोना के विद्यापुरी कॉलोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचिका सुश्री अर्चना दीदी ने व्यक्त किए। मीडिया प्रभारी अनिलसिंह ठाकुर ने बताया कि देवकरण पटेल एवं अजय पटेल सर द्वारा श्रीमद भागवत कथा आयोजित की गई, जिसे श्रवण करने के लिए हजारो की संख्या में भक्त जन पधार रहे है। दीदी ने कहा कि बुद्धिमान व्यक्ति वही है, जो ज्ञान की हर बात को ग्रहण करे और अपने जीवन में अपनाए। महापुरुषों के प्रवचनों पर अमल करने से हमें परम सुख की प्राप्ति होती है, वहीं सत्य के मार्ग पर चलने की भी प्रेरणा मिलती है। भागवत कथा में दिए उपदेशों पर चलकर मनुष्य इस कलयुग में ईश्वर को प्राप्त कर सकता है। सात दिन चलने वाली वाली कथा का श्रद्धालुओं को मन से श्रवण करना चाहिए। कलियुग में श्रीमद् भागवत महापुराण श्रवण कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है। क्योंकि कल्पवृक्ष मात्र तीन वस्तु अर्थ, धर्म और काम ही दे सकता है। मुक्ति और भक्ति नहीं दे सकता है। लेकिन श्रीमद् भागवत तो दिव्य कल्पतरु है यह अर्थ, धर्म, काम के साथ साथ भक्ति और मुक्ति प्रदान करके जीव को परम पद प्राप्त कराता है। व्यासपीठ की आरती हरिसिंह दरबार, बालाराम पटेल, बाबू पटेल, सुभाष पटेल सहित उपस्थित भक्तो ने की।
Related Posts '
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...

