कोरोना कफ्र्यू के चलते आई आई एस टी के सैकड़ों छात्रों के लिए ऑनलाइन एजुकेशन

देवास। इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलोजी,इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ,इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेनेजमेंट एंड रिसर्च में कोरोना कफ्र्यू के कारण अब ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही हैं। कॉलेज के सभी फैकल्टी मेम्बर्स घर से छात्रों के कोर्स ऑनलाइन करा रहे है। कॉलेज के डायरेक्टर जनरल अरुण एस भटनागर ( आई आर एस ) ने बताया कि कोरोना के विश्वव्यापी महामारी को देखते हुए कॉलेज में काफी पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी थी । इसके तहत कॉलेज में होने वाले गायक दर्शन रावल के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया था। साथ ही हॉस्टल में रहने वाले सैकड़ों छात्रों को भी लॉक डाउन के पहले ही समय से घर भिजवा दिया गया था । छात्रों का पढ़ाई के लिए नुकसान ना हो इसके लिए कई सॉफ्टवेयर की मदद से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है जिसके तहत छात्रों को ऑनलाइन बुक्स व ऑनलाइन असाइंमेंट दिए जा रहे है तथा ऑनलाइन सवाल जवाब और वन टू वन से छात्रों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। अरुण भटनागर ने बताया कि हमने अपने सामाजिक दायित्व को भी निर्वाह करते हुए सभी स्टाफ को समय से पूर्व वेतन तथा दुरस्थ स्थान मे रहने वाले स्टाफ को कैंपस में न केवल रुकने की वरन उनके भोजन की भी फ्री व्यवस्था की है उपरोक्त जानकारी राजेश कुमार वर्मा द्वारा दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply