कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय के अनुरोध पर देवास की बड़ी कम्पनियां प्रशासन के सहयोग करने हेतु आगे आई
देवास 02 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ . श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा आज भ्रमण कर लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। लोगों से लॉक डाउन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए लॉक डाउन के दौरान बाजार में पाये गये 2 पहिया , 3 पहिया एवं 4 पहिया वाहनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये । इसी प्रकार जिले के समस्त विकास खण्डों , ग्रामीण अंचलों के 2 पहिया , पहिया एवं पहिया वाहन प्रतिबंधित होने के बाद भी नहीं मानने पर वाहन की चाभी निकालकर वाहन थाने पर रखवाए गये। अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) खातेगांव द्वारा नगर में आज 43 वाहन जब्त कर पुलिस थाना खातेगांव की सुपुर्दगी में दिया गया।
कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय के अनुरोध पर देवास की बड़ी कम्पनियां प्रशासन के सहयोग करने हेतु आगे आई है। जॉन डियर कम्पनी द्वारा 300 परिवारों को 01 माह का राशन दिया जाएगा। जिसमें 25 किलो आटा , 10 किलो चावल , 3 किलो दाल . 02 किलो तेल , 02 साबून , 04 पैकेट बिस्किट , आवश्यक मसालों का किट तैयार कर निर्धन / बेसहारा / आवासहीन परिवारों को बांटा जाएगा । आयशर कम्पनी द्वारा लॉक डाउन की अवधि समाप्त होने तक 500 परिवारों को प्रतिदिन दोनो समय भोजन पैकेट वितरित किये जाएंगे तथा टाटा इंटरनेशनल कम्पनी द्वारा 15 दिन तक सुखा राशन 200 परिवारों को वितरित किया जाएगा । ग्राम कलमा तहसील टोंकखुर्द में आग लगने से जिला प्रशासन द्वारा अग्नि शमन वाहन तत्काल ग्राम कलमा रवाना किया गया।नगर निगम देवास धारा 910 भोजन पैकेट एवं समस्त नगर परिषदों द्वारा 3769 भोजन पैकेट एवं समस्त जनपदों द्वारा 1017 भोजन पैकेट जरूरतमंदों को वितरित किये गये ।

