भोजन के पेकेटो का वितरण नगर निगम की टीम द्वारा गरीब बस्तियो में

देवास/ शहर मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन (कर्फ्यू) का पालन कर रहे गरीब व झुग्गी बस्तियो के रहवासियो को शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओ द्वारा प्रदाय किये जा रहे भोजन के पेकेटो का वितरण नगर निगम की टीम द्वारा सुबह शाम दोनो समय किया जा रहा है। इसी के अर्न्तगत सामजिक संस्था आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती द्वारा 870, वी. ई. आयसर प्रा.लि. द्वारा 250, सतीश कुशवाह द्वारा 11, ट्राफिक टी. आई. सुप्रिया चौधरी द्वारा 83, राधा नगर रहवासी संघ द्वारा 80, राबिन हुड अर्मी द्वारा 40, मनीषा बापना द्वारा 500, कृषि उपज मंडी द्वारा 300 भोजन के पेकेट प्रदाय किये गये। जिनका वितरण प्रताप नगर महॉकाल कालोनी, कालू खेडी, नौसराबाद, नुसरत नगर, बीएनपी शिव मंदिर झुग्गी बस्ती ब्राहम्ण खेडा, जेतपुरा, राधागंज, मुखर्जी नगर झुग्गी बस्ती, न्यू देवास, नाहर दरवाजा, पुष्पकुंज कालोनी झुग्गी बस्ती,, विशाल नगर झुग्गी बस्ती, मिश्रीलाल नगर झुग्गी बस्ती, स्टेशन रोड, गजरा गियर्स चौराहा झुग्गी बस्ती, सेन धर्मशाला, राजीव गॉधी नगर, नई आबादी, मुक्ति मार्ग, विजय नगर झुग्गी बस्ती, बिहारीगंज, मल्हार आडी पट्टी, नागदा गोया सम्पूर्ण, अयोध्या बस्ती, पाडा मैदान, राजाराम नगर, उपाध्याय नगर, चाणक्यपुरी, विकास नगर आईटी आई के पास झुग्गी बस्ती उज्जैन रोड, बीमा अस्पताल झुग्गी बस्ती, त्रिलोक नगर झुग्गी बस्ती व रैन बसेरो मे निगम की टीम द्वारा किया गया। इसी प्रकार कोरोना वायरस से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा शहर मे सेनेटाईजेशन का कार्य भी प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी कडी मे शहर के वार्ड क्रमांक 5, 7, 9, 10, 11, 17, 22, 29, 33, 40, 42 एवं 43 मे सेनेटाईजेशन का कार्य निगम की टीम द्वारा किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply