रेंन बसेरा देवास में रुके लोग हुए भावुक

देवास/ कोरोना वायरस के बचाव हेतु चल रहे लॉक डाउन में देवास की कई सामाजिक संस्था गरीब बस्तियों में सेवा कार्य कर रही है। वही देवास प्रशासन भी अपनी जिम्मेद्दारी निभाते हुए गरीब बस्तियों व राहगीरों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। ऐसे में प्रेस क्लब, देवास के साथियो ने ड्यूटी पर काम कर रहे पुलिस कर्मियों, नगर निगम कर्मचरियो के लिए चाय नाश्ता का वितरण किया।
प्रेस क्लब, देवास के साथियो के लिए सबसे भावुक पल जब आया। तब रेंन बसेरा में रुके लोगो को वह चाय वितरण करने गए। वहा मौजूद
लोगो ने चाय पीते ही बोल पढ़े की पिछले तीन दिनो बाद हमे चाय मिली। साथ ही प्रेस क्लब, देवास के साथियो का उन्होने विशेष आभार भी माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply