-अस्पतालों एवं सार्वजनिक सुविधा, नगर निगम कार्यालय एवं पुलिस स्टेशनों जैसी अन्य आवश्यक सेवाओं की बत्तियां जलती रहेगी
-सार्वजनिक सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट भी चालू रखने की सलाह
देवास 04 अप्रैल 2020/ अधीक्षण यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिमी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड देवास ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 5 अप्रैल को रात 9:00 बजे से लेकर 9:09 बजे तक स्वेच्छापूर्वक लाइट बंद की अपील की गई है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसके कारण ग्रिड में अस्थिरता तथा वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिससे इलेक्ट्रिक उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है यह आशंकाएं अनुप्रयुक्त है। भारतीय बिजली ग्रिड सुदृढ एवं स्थिर है तथा मांग में होने वाली विभिन्नताओं से निपटने के लिए इसमें पुख्ता प्रबंध और प्रोटोकॉल मौजूद है। माननीय प्रधानमंत्री की अपील है कि 5 अप्रैल को रात 9:00 बजे से लेकर 9:09 बजे तक अपने घरों की बत्तियां बुझाई जाए स्ट्रीट लाइट को बुझाने अथवा घरों में कंप्यूटर, टीवी, पंखे, फ्रीज एवं ऐसी को बंद करने का आह्वान नहीं किया गया है। केवल घरों की बत्तियां बुझानी हैं। अस्पतालों एवं सार्वजनिक सुविधा, नगर निगम कार्यालय एवं पुलिस स्टेशनों आदि जैसी अन्य आवश्यक सेवाओं की बत्तियां जलती रहेगी। माननीय प्रधानमंत्री ने केवल घरों की बत्ती बुझाने का आहवान किया है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा सभी स्थानीय निकायों को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट को चालू रखने की सलाह दी है।

