अभाविप के प्रकल्प SFD ने पशुपक्षियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था का अभियान चलाया

देवास। अभाविप के प्रकल SFD (विकासार्थ विद्यार्थी आयाम) ने कोरोना महामारी के बीच पशु पक्षियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था का बीड़ा उठाया । जानकारी देते हुए अभाविप के जिला SFD प्रमुख मयंक पाठक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के हेतु प्रतिवर्षानुसार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभाविप द्वारा विभिन्न अभियान अंतर्गत पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, प्याऊ निर्माण, जल स्त्रोत स्वच्छता आदि कार्यक्रम पर्यावरण एवं सामाजिक चेतना हेतु किये जाते है, चुकि इस वर्ष पूरा विश्व व हमारा भारत देश कोरोना महामारी से संघर्षरत है। जिसमे देशहित में प्रधानमंत्री जी के आव्हाननुसार समस्त देशवासी लॉक डाउन एवम सोशल डिस्टनसिंग का पालनकर इस महामारी को देश से खदेड़ने में सहयोग कर रहे है। इसी के अंतर्गत देखने में आया है कि लॉकडाउन के कारण शहर में विचरण करने वाले पशु – पक्षियों के लिए पानी भोजन पानी की समस्या उत्पन हो रही है। ग्रीष्मऋतु के बढ़ते प्रकोप के कारण पशु पक्षियों के लिए पानी की महत्ता सर्वदा अधिक रही है एवम समस्त प्रकार के पशु पक्षियों का भारतीय समाज मे अपना स्थान है। अभाविप के प्रकल्प SFD द्वारा पशु पक्षियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था का अभियान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में चलाया, जो कि आगामी चरणों मे ABVP द्वारा पूर्ण देवास जिले में चलाया जावेगा। इस अभियान के अंतर्गत शहर के मुखर्जी नगर, नेहरू नगर, राजाराम नगर, भगवती विहार, सीताराम नगर,चाणक्यपुरी, एमआर 8, पंचशील नगर, मेंढकी रोड़ आदि स्थानो पर सड़को पर घूमने वाले जानवरों एवम पक्षियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था की गई। पक्षियों के लिए सकोरों के माध्यम से समस्त क्षेत्रों के पेड़ों पर दाने पानी की व्यवस्था के गई। साथ ही क्षेत्रवासियों द्वारा स्वेच्छा से भोजन पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया एवम ABVP के समस्त समाजजनों से अपील की है कि प्रधानमंत्री जी के आव्हाननुसार लॉक डाउन के अंतर्गत सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए आप सभी अपने घरों एवम आसपास पशु पक्षियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था करे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply