कलेक्टर व अन्य अधिकारी प्रतिदिन भ्रमण कर ले रहे हैं लोग डाउन किए पालन की स्थिति का जायजा
देवास 8 अप्रैल 2020/कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा देवास शहर में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है । देवास शहर में बुधवार को घंटाघर, भोपाल चौराहा , नयापुरा , बस स्टैंड , ए बी रोड , मक्सी रोड, स्टेशन चौराहा , पीठा रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। सभी जगह लॉक डाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है इन सभी स्थानों पर लगभग सन्नाटा रहा और आम लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रहा। कलेक्टर डॉ पांडेय स्वयं अन्य अधिकारियों के साथ शहर का प्रतिदिन भ्रमण कर लोक डाउन के पालन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे लॉक डाउन के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें । कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सबसे महत्वपूर्ण सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें। इसके साथ ही साबुन से अपने हाथों को बार-बार धोएं, सैनिटाइजर से सैनिटाइजर करें ,साथ ही मास्क का उपयोग करें और अपने तथा अपने परिवार और पड़ोसी जनों को घर के अंदर ही रहने के लिए आग्रह करें। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले। प्रशासन द्वारा जरूरी सामानों के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

