प्रशासन के सहयोग से गरीब बस्तियों में प्रतिदिन लगभग 150 से 180 भोजन पैकेट का वितरण
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं निर्देश में अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा देवास द्वारा आपदा राहत में गायत्री परिवार के परिजनों के सामूहिक प्रयास से निरंतर प्रशासन के सहयोग से गरीब बस्तियों में प्रतिदिन लगभग 150 से 180 भोजन पैकेट का वितरण किया जाता हैं।
गायत्री शक्तिपीठ जनसंचार विभाग के विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन आपदा राहत सामग्री में पूर्ण स्वच्छता, पवित्रता एवं गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ भोजन पैकेट तैयार किये जा रहे है, भोजन पैकेट में कभी साग पूडी तो कभी छोले भटोरे कभी जायकेदार खिचड़ी प्रसाद भोजन बनता है । भोजन समिति के प्रमोद निहाले एवं लक्ष्मण पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा राहत भोजन में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा मिलजुलकर दान से प्राप्त राशि व सामग्री से ही नियमित पैकेटस तैयार किये जा रहे हैं ग्राम नेवरी, अजीतखेड़ी, खजुरिया से डॉ. दिलीपसिंह सोलंकी के सहयोग से अधिकतम आटा, चावल, चने अनुदान में प्राप्त हुए है। आपदा राहत भोजन समिति के रामनिवास कुशवाह ने अपील की है कि इस संकट की घडी में हमारे सभी दुखी परिजनों की हर तरफ से सहायता करनी चाहिए । गायत्री परिवार ने अपने परिजनों के अलावा अन्य लोगो से भी अपील की है कि लॉकडाउन के चलते पूरी तरह से अपने घरों में रहकर ही साधना, आराधना व उपासना करे ताकि हम सभी इस विनाशक महामारी से बच सके । आपदा राहत भोजन व्यवस्था में गायत्री परिवार के केशव पटेल, दिलीपसिंह चौहान, सालीग्राम सकलेचा, हजारीलाल चौहान, मनोहर निहाले, चंद्रिका शर्मा, सुशीला निहाले, सीमा कुशवाह का सहयोग निरंतर मिल रहा हैं।

