नगर निगम टीम द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है सेनेटाईजेशन का कार्य

सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओ से भोजन के पेकेट प्राप्त कर नगर निगम टीम द्वारा जरूरतमंद लोगो को किया जा रहा है वितरण

देवास 09 अप्रैल 2020/ शहर मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ.श्रीकान्त पाण्डेय, एडीएम व निगम आयुक्त नरेन्द्र सुर्यवंशी द्वारा निगम प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को समक्ष मे दिये गये सख्त निर्देशो के पालन मे निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहर मे सेनेटाईजेशन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। जिसमे वार्ड 5, 26, 13, 3, 25 के क्षेत्रो मे सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया। प्रशासक डॉ पांडेय व आयुक्त नगर निगम श्री सूर्यवंशी के निर्देशानुसार शहर मे कीटनाशक दवाई का छिडकाव फागिंग मशीन से किये जाने के साथ ही वार्डो मे साफ-सफाई अंतर्गत नाला, नालियो, चेम्बरो, प्रमुख मार्गो, वार्डो की गलियो मे झाडु लगवाने के कार्यो सहित स्लम बस्तियो मे विशेष रूप से साफ-सफाई करवाई जा रही है। इसी कडी मे वार्ड क्रमांक 10 तथा विकास नगर के क्षेत्रो मे कीटनाशक दवाई का छिडकाव फागिंग मशीन से किया गया तथा वार्ड क्रमांक 39, 3, मे नाला, नाली, चेम्बरो की सफाई कराई गई तथा शहर के मार्गो पर झाडु लगवाई गई। कलेक्टर व एडीएम ने निगम के सफाई मित्रो से कहा है कि वे संक्रमण से अपनी सुरक्षा हेतु अपने सुरक्षा उपकरण का उपयोग करते हुये साफ-सफाई व दवाईयो का छिडकाव अनिवार्य रूप से करें।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु शहर मे लाॅक डाउन (कर्फ्यू) के दौरान शहर की सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओ द्वारा गरीब व झुग्गी बस्ती के जरूरतमंद लोगो को भोजन के पेकेट वितरण करने हेतु संस्थाओ, दानदाताओ द्वारा नगर निगम कार्यालय मे भोजन के पेकेट एकत्रित किये जा रहे है। जिनका वितरण कलेक्टर व निगम प्रशासक डाॅ. श्रीकान्त पाण्डेय, निगम आयुक्त व एडीएम नरेन्द्र सुर्यवंशी के निर्देशो पर निगम की गठित दल, एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से स्लम बस्तियो (झुग्गी बस्तीयो) मे जरूरतमंद लोगो को प्रतिदिन अपराहन, सांयकाल के समय भोजन पेकेट वितरण किया जा रहा है। शहर की सामाजिक संस्था आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती द्वारा 1000, कृषि उपज मंडी द्वारा 770, व्ही. ई. कॉमर्शियल आयशर कम्पनी द्वारा 500, गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 100, शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा 100, श्रीराम उत्सव समिति प्रेम नगर, राधा नगर द्वारा 100, पिपलेश्वर दुर्गा माता मंदिर द्वारा 200, सिविल लाईन थाने के पास बजरंग मंदिर द्वारा 125, हेल्पिंग हेण्ड द्वारा 55, गिरजेश शर्मा द्वारा 30 भोजन के पेकेट तथा बोहरा समाज द्वारा 400 पेकेट पुलाव के निगम को प्रदाय किये गये। जिनका वितरण वार्ड क्रमांक 35, 37, 38, 40 ,41, 16, 1, 33, 30, 31, 39, 44, 45, 5, 15, 34, 18, 13, 28, 29, 20, 21, 26, 27, 11, 4, 2, 7, 8, 9, 3, 32, 22, 43, 24, 25 के क्षेत्रो के गरीब व झुग्गी बस्ती के रहवासियो को समय सीमा मे किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply