सामाजिक संस्थाओं से भोजन पैकेट प्राप्त कर गरीब व झुग्गी बस्ती में जरूरतमंद लोगो को भोजन उपलब्ध करा रही है नगर निगम टीम

नगर निगम टीम द्वारा शहर के सम्पूर्ण क्षेत्रो व रैन बसेरो मे किया जा रहा है सेनेटाईजेशन का कार्य
देवास 10 अप्रैल 2020/ शहर की सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओ द्वारा अपने सामाजिक दायित्वो का निर्वहन करते हुये शहर मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लाॅक डाउन (कर्फ्यू) होने के कारण गरीब व झुग्गी बस्ती के जरूरतमंद लोगो को भोजन उपलब्ध कराने हेतु संस्थाओ, दानदाताओ द्वारा नगर निगम कार्यालय मे भोजन के पेकेट एकत्रित किये जा रहे है। जिनका वितरण देवास कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक डाॅ. श्रीकान्त पाण्डेय, एडीएम एवं निगम आयुक्त नरेन्द्र सूर्यवंशी के मार्गदर्शन मे स्लम बस्तियो (झुग्गी बस्तियो) मे जरूरतमंद लोगो को निगम के गठित दल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्रतिदिन अपरान्ह, सांयकाल के समय प्रदाय किये जा रहे है। भोजन के पेकेट दोनो समय सुबह शाम वितरण करने वाली संस्थाओ, दानदाताओ मे आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति द्वारा 1010, कृषि उपज मंडी द्वारा 500, राजेश चाट हाउस स्टेशन रोड, 300, गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 116, व्ही. ई. कमर्शियल प्रा.लि. द्वारा 500, रवि इलेक्ट्रीकल्स द्वारा 30, शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा 50, हेल्पींग हेण्ड द्वारा 100, कुल 2606 भोजन के पेकेट निगम को प्रदाय किये गये। जिनका वितरण शहर के वार्ड क्रमांक 1, 5, 3, 7, 8, 9, 11, 12, 13, 15, 18, 16, 17, 20, 21, 22, 23, 26, 27, 24, 25, 29, 30, 31, 33, 35, 36, 37, 38, 40, 41, 43, 34, 44, 45, 42 के क्षेत्रो के स्लम व झुग्गी बस्तियो के रहवासियो को समय सीमा मे निगम के गठित दल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से किया गया।
शहर के रहवासियो को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा शहर के सम्पूर्ण क्षेत्रो व रैन बसेरो मे सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार कलेक्टर व एडीएम द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन मे शहर मे साफ सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखने हेतु नाला, नालियां, चेम्बर सफाई व झाड़ू लगवाई जाने का कार्य निगम द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है तथा कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है तथा मच्छरो से बचाव हेतु फागिंग कार्य किया जा रहा है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply