देवास 10 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डाॅ श्रीकान्त पाण्डेय ने आज शुक्रवार को अमलताश हाॅस्पिटल देवास का भ्रमण किया, जहां पर कोरोना पाजीटिव मरीजों को रखा गया है। इन मरीजों के स्वास्थ्य का जायजा लिया। इनके भोजन/पानी की व्यवस्था के निर्देश दिये । इस दौरान अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी एवं अनुविभागीय अधिकारी देवास अरविन्द चौहान भी उपस्थित थे।
कलेक्टर डाॅ श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा देवास के सभी नागरिको से अपील की गई कि कोरोना संक्रमण के दौरान नागरिको द्वारा जो डिस्पोजेबल मास्क उपयोग में लाये जा रहे है उन्हे यहाॅ-वहां लापरवाही पूर्वक न फेके। ये Hazardous Medical Waste की श्रेणी में आते है जो पर्यावरण एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है तथा संक्रमण को बढ़ाने का कार्य करते है। उपयोग में लाए हुए डिस्पोजेबल मास्क को पृथक से पीली थेली में रखे एवं नगर निगम के कचरा वाहन प्रभारी अलग से दे।

