देवास/ देवास कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकांत पाण्डेय, एडीएम एवं नगर निगम आयुक्त नरेन्द्र सुर्यवंशी ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर के नागरिको द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान प्रत्येक नागरिक/व्यक्ति (महिला, पुरूष, बच्चे) के द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसे दस्ताने, मास्क, केप, नेपकीन का उपयोग किया जा रहा है तथा उपयोग के उपरांत शहरी कचरे मे फैंका या डाला जा रहा है, जो जन स्वास्थ्य के लिये हानिकारक एवं अन्य प्रकार संक्रमण की संभावना को प्रकट करता है।
कलेक्टर, निगम प्रशासक डॉ. पाण्डेय एवं एडीएम, आयुक्त सुर्यवंशी ने आम नागरिको से अपील की है कि वे उपयोग किये गये दस्ताने, मास्क, केप, नेपकीन को पृथक से पीले कलर की थेली मे एकत्रित कर नगर निगम की डोर-टु डोर आने वाली कचरा वाहन के हेजार्ड वेस्ट कलेक्शन डब्बो मे ही डाला जावे। आम नागरिक किसी भी परिस्थिती मे उपयोग किये गये व्यवक्तिगत सुरक्षा उपकरणो को शहरी कचरे मे नही फैंके, जिससे वायरस के संक्रमण से भी बचा जा सकेगा।

