कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ग्रामीणों ने कमर कसी

सोनकच्छ विकास खण्ड में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बेरीकेटिंग कर गांवो को किया सील
देवास 11 अप्रैल 2020/ सारे विश्व में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकन के लिये जहां प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं, वही ग्रामीण अंचल के निवासी भी पीछे नही है। ग्रामवासियों द्वारा स्वयं ही मोर्चा संभालते हुए अपने-अपने ग्रामों को अपने तरीके से बैरिकेडिंग लगाकर लाॅकडाउन कर लिया है। सोनकच्छ विकास खण्ड की मूण्डलाआना पंचायत में हाटपिपल्या का मार्ग ग्रामीणों द्वारा बंद कर दिया गया है। घटीयाभाना और गढखजुरिया पंचायतों की सीमाओं को सील करते हुए ग्रामीणों द्वारा यह संदेश रोड पर अंकित किया गया कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति गांव में पाया गया तो 1 हजार रुपये का जुर्माना किया जायेगा। विकास खण्ड बागली क्षेत्र के ग्राम उमरिया के ग्रामीणों द्वारा अन्नदानकर 8 क्विंटल गेहू पंचायत को दान किये गये । जिसमें से 1 क्विंटल गेंहूॅ साक्टीया पंचायत में गरीब एवं जरूरतमंद लोगो को बांटा गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply