देवास जिले में अब तक 7 कोरोनावायरस पॉजिटिव

देवास/ देवास जिले में कल तक टोंक खुर्द में एक, एक हाटपिपलिया और देवास शहर में 2 कुल 4 कोरोनावायरस पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमे से 1 मरीज इक़बाल मन्सूरी निवासी हाटपिपलिया की मौत हो चुकी है। देवास में आज सुबह से अभी तक 3 नए केस आये है।
देवास के स्वास्तिक नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला शहनाज़ का इंदौर में उपचार किया जा रहा है महिला इसी माह के शुरुआत में उपचार के लिए गयी थी। वही लोहारपिप्लीया गाँव के रहने वाले रामबक्श पटेल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनका भी उपचार इंदौर मैं चल रहा है। बताया जा रहा है वे एक सरकारी कार्यालय में पदस्थ हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही दोनों स्थानों पर प्रशासन की टीम पहुंची और एरिया को सील कर संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाकर उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है।साथ ही सिल्वर पार्क शिप्रा के धर्मेंद्र वर्मा को भी कोरोनावायरस के लक्षण बताये जा रहे है। इनका उपचार भी इंदौर मैं चल रहा है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply