देवास। कोरोना वायरस के बचाव हेतु देश भर में किये लॉक डाउन में सारे काम काज बन्द है। लेकिन जरुरी सुविधा जैसे नर्सिंग होम, मेडिकल, खाद्य सामग्री, दूध वितरण सुचारू रूप से चालू है। लेकिन ऐसे में देवास के निजी नर्सिंग होम ओर डाक्टरों ने अपनी सेवा देना भी बन्द कर दिया। जिससे अन्य बीमारियों के इलाज में लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति में कई लोगो द्वारा शिकायत भी की गई थी।
इस विषय पर संज्ञान लेते हुए विधायक गायत्री राजे पवार ने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसमे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निजी नर्सिंग होम को आदेश जारी किए हैं की सर्दी जुखाम के लिए अलग से ओपीडी खोलने ओर अन्य सभी मरीजों को इलाज करना अनिवार्य हैं। साथ ही नर्सिंग होम किसी भी मरीज को मना नहीं कर सकते। अब उन्हे दैनिक आधार पर इलाज किए गए मरीजों का ब्यौरा भी स्वास्थ्य विभाग को जारी करना होगा।

