सेवा भारती और साथी हाथ बढ़ाना लॉकडाउन के समय में कर रही गरीबों की सेवा

देवास। कोरोना वायरस महामारी का पूरी दुनिया में आतंक फैला हुआ है। इस बीमारी में बडी संख्या में लोग असहाय और गरीबों की मदद के लिए भगवान बनकर आगे आ रहे हैं। दैनिक मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले लोग लॉकडाउन के कारण काम पर नहीं जा पा रहे हैं जिसके कारण अभी बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हें खाने का भी संकट आ पड़ा है। ऐसे लोगों की सहायता के लिए कई संग़ठन सामने आ रहे है। जय भारत मंच के जिला महामंत्री देवेंद्र शर्मा ने बताया कि ऐसी विपत्ति के समय लॉकडाउन के 21 दिनों से साथी हाथ बढ़ाना ओर सेवा भारती संगठन के शीतल गेहलोत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में जाकर सुखी खाघ सामग्री का वितरण कर रहे है। जो कि प्रशंसा के पात्र है। संस्था आगामी समय मे भी ऐसे कार्य करती रहेगी। गरीबो के लिए यह संस्था हर वक़्त खड़ी है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply