सेवा भारती ने आपात स्थिति में सेवा योजना बनाई

देवास। आपदा के समय लॉकडाउन की स्थिति में सेवा भारती शासन-प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए तालमेल के साथ निरंतर अपनी आपात सेवा के माध्यम से सेवा कार्य की योजना बनाकर सेवा कार्य कर रही है। नगर के किसी ऐसे क्षेत्र जहां कोई परिवार किसी कारण से परेशान है, उन्हें खाद्य सामग्री प्राप्त नहीं हो पा रही है एसे परिवार तक सेवा भारती के कार्यकर्ता खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे ही जय श्री नगर के दो परिवार, उपाध्याय नगर के 5 परिवार, मोती बंगला स्थित झुग्गी बस्ती के छह परिवार, इटावा क्षेत्र के चार परिवार, अमोना के चार परिवार, जयसिंह नगर, सर्वोदय नगर के एक-एक परिवार, रेलवे पटरी के किनारे स्थित चार परिवार के यहां सुखी खाद्य सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की है।
वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए यहां भी विचार किया गया कि और अधिक मात्रा में मास्क की आवश्यकता होगी अतः सेवा बस्ती में अपने सेवा बस्ती के सिलाई केंद्रो पर मास्को बनाने की सामग्री पहुंचाकर गरीब परिवारों को मास्क और साबुन का वितरण भी किया जाएगा

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply