देवास 14 अप्रैल 2020/ उप सचिव खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार देवास जिले में रबी विपणन वर्ष 2020 – 21 में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन कार्य 15 अप्रैल 2020 से 30 मई 2020 तक किया जाना है । संचालक खाद्य भोपाल द्वारा जिले में 123 उपार्जन केन्द्र बनाने हेतु सहमति प्रदान की गई है।कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने सम्बधित अधिकारियों को जिले में 123 उपार्जन केन्द्रो पर किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन संबंधित व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के आदेश दिये है।
कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय के निर्देशानुशार गेंहू उपार्जन के लिए देवास तहसील में 13, सोनकच्छ तहसील में 07, टोंकखुर्द तहसील में 07, बागली तहसील में 09, उदयनगर तहसील में 06, हाटपिपल्या तहसील में 12, कन्नौद तहसील में 21, सतवास तहसील में 18 तथा खातेगांव तहसील में 29 उपार्जन केंद्र बनाए गए है ।

