कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉक डाउन के पालन की स्थिति का लिया जायजा

-अनावश्यक घूमने वालों के विरुद्ध प्रशासन ने दिखाई सख्ती
-लोगों को घरों में रहने व अनावश्यक ना घूमने की दी समझाइश

देवास 15 अप्रैल 2020 / कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी व एडिशनल एसपी जगदीश डाबर ने बुधवार को देवास शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉक डाउन के पालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने अनावश्यक घूमने वाले लोगों को समझाइश दी कि वे अपने घरों में रहे व अनावश्यक रूप से ना घूमे। भ्रमण के दौरान एसडीएम अरविंद चौहान तथा सीएसपी अनिल सिंह व अन्य अधिकारी भी साथ में थे।
कलेक्टर डॉ पांडेय ने लोगों से आग्रह किया है कि वे कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए अनावश्यक रूप से ना घूमे तथा अपने घरों में रहे । इसके अलावा अपने हाथों को साबुन से बार बार धोएं । कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग करें उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक रूप से किया जाए। कहीं भी भीड़ के रूप में एकत्रित ना हो। सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य ध्यान रखें।
विदित है कि भारत के प्रधानमंत्री जी द्वारा लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी गई है। इस दौरान सभी लोगों को अपने अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का शक्ति से पालन करना है । कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलेगा। कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए आग्रह किया गया है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply