विशाद भाई मफतलाल ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी को दिया 7 लाख रूपए का सहयोग

कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने माना आभार
देवास 15 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस संक्रमण के विरुद्ध जंग के लिए नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड , देवास के चेयरमैन श्री विशाद भाई मफतलाल द्वारा भारतीय रेडक्रास सोसायटी , देवास को 7 लाख रूपए का मूल्यवान सहयोग प्रदान किया गया है। कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने इस सहयोग का पूरे हृदय से स्वागत किया। उन्होंने कहा की उनकी इस पहल से हमें कोरोना वायरस के विरूद्ध जारी जंग को जीतने में निश्चित रूप से सम्बल मिलेगा। आपका सहयोग अत्यन्त अनुकरणीय है। जिला प्रशासन आपके इस अमूल्य सहयोग के लिये कृतज्ञता और धन्यवाद व्यक्त करता है। कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे की ओर से एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड देवास के चेयरमैन श्री मफतलाल को आभार पत्र प्रदान किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply