कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने गुरुवार को भी शहर भ्रमण कर लॉक डाउन के पालन का लिया जायजा

गरीब बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंदों को वितरित किया राशन तथा बच्चों को वितरित किए बिस्किट
देवास 16 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने गुरुवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोक डाउन व कर्फ्यू के पालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, एसडीएम अरविंद चौहान, सीएसपी अनिल सिंह व अन्य अधिकारी उनके साथ थे।
कलेक्टर डॉ पांडेय व अन्य अधिकारी सबसे पहले अपेक्स कंपनी के पीछे बाली बस्ती लक्ष्मण नगर में पहुंचे यहां गरीब, मजदूर व जरूरतमंदों को एक – एक महीने के राशन के रूप में 12 किलो आटा , 2 किलो दाल , 2 किलो तेल, 1 किलो नमक, 250 ग्राम मिर्ची के पैकेट के साथ ही बच्चों को भी बिस्किट वितरित किए।
इसके बाद कलेक्टर व अन्य अधिकारी दुर्गा नगर की गरीब बस्ती में पहुंचे यहां उन्होंने बच्चों को बिस्किट वितरित किए। वही शहर भ्रमण करने के दौरान गजरा गियर चौराहे पर इंदिरानगर की गरीब बस्ती में पहुंचे यहां भी अधिकारियों ने बच्चों को बिस्किट वितरित किए। शहर भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को भी बिस्किट वितरित किए।
इस दौरान कलेक्टर डॉ पांडेय ने सभी लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लागू किए गए लॉकडाउन व कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने हेतु समझाइश दी। उन्होंने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, अपने अपने घरों में रहने तथा साबुन से बार बार हाथ धोने की समझाइश दी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें ।इसके अलावा सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन की अवधि पूरे देश में 3 मई 2020 तक बढ़ा दी गई है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply