प्रेरक कहानी- आंगनवाडी कार्यकर्ता रानी सिंह का सराहनीय कार्य

आसपास के सक्षम परिवारों से मदद लेकर मजदूर परिवारो की उपलब्ध करा रही है प्रतिदिन भोजन
देवास 16 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस से निपटने में शहर के कोरोना योद्धाओं ने अपने-अपने स्तर पर मोर्चा संभाला हुआ है। एक ऐसी ही योद्धा है -आंगनवाडी कार्यकर्ता रानी सिंह जो राजीव नगर, अनवटपुरा देवास दक्षिण में कार्यरत है। अपने कार्य का मूल उद्देश्य सबकी सेवा करना मानते हुए ये अपने क्षेत्र के मजदूर परिवारो की देख-रेख बहुत पहले से कर रही है। जब सारी दुनिया कोरोना के कहर से गुजर रही है और सबके दिलो में इस बीमारी से मरने का डर है, तब इन्होने देखा कि कुछ गरीब परिवार ऐसे है जो कोरोना से नही बल्कि भूख से लड रहे है। रोज कमाने खाने वाले इन मजदूरो के बच्चे लाॅक डाउन के चलते भूखे सो रहे थे। ये जानती थी कि इनकी आमदनी इतनी नही है कि ये इन सभी परिवारो की भूख मिटा सके इसलिये इन्होने अपने आस-पास के लगभग 20 परिवार ऐसे चुने जिनके घरो में रोज खाना बन रहा था। इन्होने प्रति परिवार 10-10 रोटी सुबह-शाम मांगी और उन गरीब मजदूरो के परिवारो को देना शुरू किया। फिर कुछ कंपनियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से मदद मांगी, जिनके द्वारा इन्हे राशन प्रदान किया गया यह राशन रानीसिंह द्वारा इन सभी गरीब परिवारो को पहुचाया गया और यह सिल-सिला लगातार जारी है ।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply