देवास। सी.एम.एच.ओ. डॉ. आर. के. सक्सेना के मार्गदर्शन और अमलतास अस्पताल के कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ.अश्विन सोनगरा की टीम के अथक प्रयासों से गत रात अमलतास अस्पताल के आयसोलेशन वार्ड और क्वारंटाइन वार्ड से 12 मरीजों को ठीक हो जाने या क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अमलतास के संस्थापक सुरेश भदौरिया ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से अमलतास अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और सभी कर्मचारी आने वाले दिनों में किसी भी प्रकार की बड़ी से बड़ी चुनौती को स्वीकार कर देवास जिले को कोरोनावायरस के प्रकोप से बचाने के लिए तैयार हैं। चेयरमैन मंयकराज सिंह भदौरिया ने सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग कर अपने घर में रहने की अपील की।

