प्रेरक कहानी-कोरोना योद्धा 24 घण्टे अलर्ट रहकर कर रहे है अपनी ड्युटी

तुरन्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु बनाया गया है कोविड-19 कंट्रोल रूम
देवास 17 अप्रैल 2020/ देवास जिले में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम बनाये गये है तुरन्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु रेपिड रिस्पांस टीम (आर.आर.टी) नियुक्त की गई है। जो कि तत्काल सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घर पहुंचकर मरीजो की जांच व उपचार की कार्यवाही करती है। जिले में कुछ ऐसे व्यक्ति जो विदेश, अन्य राज्य से या अन्य संक्रमित जिले से शहर में आ रहे है। जिनकी जानकारी आस पड़ोस वाले एवं जागरूक लोग शीघ्र प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को काल सेन्टर के माध्यम से सूचित कर रहे है। आस-पास के लोगो में ये भय रहता है कि जो व्यक्ति बाहर से उनके आस-पास आये है, वो व्यक्ति या परिवार कही कोरोना से संक्रमित तो नही है। साथ ही जिले में निवासरत किसी व्यक्ति का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाता है। तब ऐसी स्थिति में ये योद्धा तुरन्त पहुंच जाते है एवं विषम परिस्थितियों को संभालने में ये योद्धा अहम भूमिका निभा रहे है।
जिला स्तर की टीम में नोडल अधिकारी डाॅ एस.एस. मालवीय, स्वप्निल अजनार और राजेश दुबे हमारे ऐसे ही कोविड-19 के योद्धा है जो कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए अपने परिवार के सदस्यों को एवं स्वयं को सुरक्षित रखते हुए 24 घण्टे अलर्ट रहकर अपनी ड्युटी कर रहे है। जिले से कोरोना के संदिग्ध की जानकारी मिलते ही तत्काल रवाना हो जाते है और उनकी जांच कर आवश्यक उपचार की कार्यवाही कर रहे है। कई संदिग्ध मरीजो की जांच करना कोरोना जांच हेतु सेम्पल लेना उनको होम क्वारेनटाईन करना और पाजिटिव मरीजो को हास्पिटल में आईसोलेशन की कार्यवाही कर रहे है। टीम के सदस्य बताते है कि सुबह से रात तक ड्युटी कर रहे है। भोजन व अन्य व्यवस्था डाॅ आर.के सक्सेना द्वारा की गई है। वे बताते है कि जब रात को घर पहुंचते है तो घर के बाहर ही कपड़े व अन्य सामग्री को सेनिटाइज कर अलग कमरे में रहते है। ये सभी कहते है कि सभी घरो में रहे, समस्या आये तो काॅल करे हम तुरन्त कोरोना को हराने आयेंगे, देवास को कोरोना के कहर से मुक्त रखा जाएगा। हम सबको अपने परिवार के साथ ही पूरे देवास की फिक्र है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम का जिम्मा संभालने की सेवा के जज्बे की देवास लंबे समय तक सराहना करेगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply