देवास। संत शिरोमणि सेनजी महाराज की 720 वीं जयंती सेन समाज द्वारा रविवार को सांकेतिक रूप से मनाई गई। चूंकि वर्तमान समय में पूरा देश कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहा है, इस कारण सेन समाज के वरिष्ठजनों की अपील पर सेन समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार सुबह साढ़े 7 बजे सिविल लाइन स्थित सेनजी महाराज के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर जयंती मनाई। सेन युवा संगठन संरक्षक मनीष सेन के नेतृत्व में सेनजी महाराज का पूजन कर माल्यार्पण किया गया। समाजबंधुओं ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पूजन किया व कोरोना मुक्त भारत के लिए प्रार्थना की। उक्त जानकारी देते हुए समाज के अरुण परमार ने बताया कि इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने अपील जारी की थी कि सभी समाजबंधु लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहकर सेन जयंती मनाई। इसी के अनुसार समाजबंधुओं ने अपने-अपने घरों में ही सेनजी महाराज के चित्र का पूजन कर उन्हें नमन किया। वहीं शाम को सेन बंधुओं ने अपने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित भी किये। इस अवसर पर भारतीय सेन समाज नगर अध्यक्ष महेश बोड़ाना, युवा संगठन जिलाध्यक्ष जीतू चौहान, अशोक चौहान, राहुल श्रीवास, कचरूलाल वर्मा आदि उपस्थित थे।
Related Posts '
19 APR
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी...
19 APR
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
15 लाख से अधिक का अवैध शराब मश्रूका जब्त
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 15 लाख से...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...

