प्रेरक कहानी- शासकीय अस्पताल की सी. एच. ओ. प्रज्ञा शर्मा, चेतना शर्मा और माधुरी दुबे ड्युटी के साथ गरीबो मे बाट रही भोजन सामग्री

देवास 20 अप्रैल 2020/ हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में पदस्थ सी . एच . ओ . ( कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ) की अनोखी पहल। सी. एच. ओ. प्रज्ञा शर्मा,चेतना शर्मा और माधुरी दुबे पी . सी . एम फाइट अगेंस्ट कोविड – 19 बनाकर हास्पिटल ड्यूटी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका भी निभा रही है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ . आर . के . सक्सैना ने बताया कि कोविड – 19 वैश्विक महामारी जिससे पूरा देश लड़ रहा है हर एक व्यक्ति इस महामारी से सुरक्षा में लगा है। कलेक्टर डॉ . श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन मे जिला प्रशासन और अन्य संगठन भी सामाजिक सहयोग की भावना के साथ कार्य कर रहे है।
डॉ . सक्सैना ने बताया कि जिले की शासकीय स्वास्थ्य संस्था में पदस्थ सी . एच . ओ . भी अपनी ड्युटी के साथ स्वप्रेरित होकर गरीब परिवारो की मदद कर रही है । जो सक्षम लोग हैं वह अपने दैनिक खानपान की व्यवस्था कर रहा है लेकिन गरीब परिवार जो लॉग डाउन के दौरान घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं मजदूरी नही कर पा रहे उनकी मदद के लिए तीन दोस्तों ने मिलकर कर गरीब लोगों की सहयोग करने की पहल की हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में पदस्थ देवास जिले से सब हेल्थ सेंटर चिड़ावद की प्रज्ञा शर्मा, सब हेल्थ सेंटर सनौड की चेतना शर्मा एवं सब हेल्थ सेंटर खेड़ावदा तीनों सी . एच . ओ . ने मिलकर अपने नाम का पहला लेटर लेकर पी . सी . एम . फाइट अगेंस्ट कोविड – 19 ग्रुप बनाया गया है जिसमें तीनों ने मिलकर अपने अपने क्षेत्र में गरीब परिवार मे आटा , दाल , चावल , तेल , शक्कर , आलू , के पैकेट बनाकर अपने अपने क्षेत्र के गरीब परिवारों को वितरित कर रही है । सी एच ओ अपने हॉस्पिटल ड्यूटी के साथ – साथ अपने क्षेत्र में जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध करा रही हैं स्थानीय स्तर की टीम का पूर्ण सहयोग मिल रहा है अपने – अपने विकासखण्ड के खंड चिकित्सा अधिकारी , सुपरवाइजर , स्वास्थ्य कार्यकर्ता , आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूरी टीम के साथ अपने क्षेत्र में यह काम कर रहे हैं यह वह कोरोना वारियर्स है जो मैदानी स्तर पर डटे हुए हैं प्रत्येक परिवार के घर जा जाकर सर्दी खांसी बुखार की जानकारी लेकर संदिग्ध मरीजों को चिन्हांकित कर उपचार प्रदान कर रहे हैं ऐसे कर्मठ लगन शील व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र की जनता का सहयोग कर रहे है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ऐसे योद्धाओं को जो कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम का जिम्मा संभालने के साथ सामाजिक सेवा का कार्य कर रहे इन योद्धा को सेल्यूट और प्रोत्साहित करता है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply