देवास। कोरोना महामारी के चलते आज देवास शहर के छोटे से लेकर बड़े तक सारे नर्सिंग होम लगभग बंद हो चुके हैं सिर्फ गार्ड एवं रिसेप्शन पर ही एक व्यक्ति बैठा है वह सामान्य बीमारी के मरीजों को एवं उनके परिजनों को बाहर के बाहर कह रहा है कि एमजी हॉस्पिटल जाओ या अमलतास अब छोटी बीमारी सामान्य रूप से बुखार, मलेरिया, टाइफाइड ऐसी अनेक बीमारियां हैं जिनमें कहीं भी कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं है। उन्हें प्राथमिक तौर पर भी नहीं देखा जा रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे से मांग की है कि देवास के जितने भी निजी नर्सिंग होम हैं उनके डॉक्टरों से सुबह और शाम को 2 घंटे सामान्य मरीजों को देखने की व्यवस्था तत्काल किये जाने के निर्देश दिए जाएं। जो हॉस्पिटल इन निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जाकर हॉस्पिटल सील किया जाए। प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने इस संदर्भ में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सज्जन सिंह वर्मा को फोन पर यह सारी स्थिति से अवगत कराया इस पर वर्मा ने कलेक्टर पांडेय से चर्चा की व कहां की अस्मा लगा है ऐसी विकट परिस्थिति में आप सारे नर्सिंग होम के संचालकों को निर्देशित करें कि वह सुबह और शाम मरीजों को देखें और उनका सामान्य बीमारियो का इलाज करें आज कोरोना से ज्यादा दूसरी बीमारी से ज्यादा मरीज हताहत हो रहे है ।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

