आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी बने प्रवीण वर्मा, भाजपा में कार्रवाई की चर्चा

आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी बने प्रवीण वर्मा, भाजपा में कार्रवाई की चर्चा

देवास। भाजपा के पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा इन दिनों लगातार विवादों और आरोपों के चलते चर्चा में हैं। फर्जी सोशल मीडिया आईडी से जुड़े मामले से लेकर कथित अवैध वसूली और अन्य विवादों तक उनका नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हाल ही में स्टेशन रोड स्थित शराब दुकान पर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उन पर दुकान कर्मचारी के साथ मारपीट और कथित अवैध वसूली के प्रयास के आरोप लगाए गए हैं।

इसके अलावा फर्जी फेसबुक आईडी से जुड़े मामले को लेकर भी उनका नाम चर्चा में रहा है। इन लगातार सामने आ रहे विवादों के बीच अब भाजपा संगठन के स्तर पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज होने की बात कही जा रही है।

हालांकि, भाजपा संगठन की ओर से प्रवीण वर्मा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने या उन्हें पार्टी से बाहर करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। इसलिए फिलहाल इसे पार्टी के अंदर चल रही संभावित कार्रवाई की चर्चा के तौर पर ही देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, लगातार विवादों में किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि का नाम आने से संगठन पर भी सवाल उठते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भाजपा संगठन इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Post Author: Vijendra Upadhyay