कोरोना से लिपिक की मौत से शोक की लहर, दी श्रद्धांजलि

देवास। उज्जैन कलेक्ट्रेट में पदस्थ लिपिक धर्मेंद्र जोशी का कोराना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। जिससे प्रदेश के समस्त लिपिकों में शोक की लहर है। लिपिकों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें श्री चरणो मे स्वीकार कर शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक सुधीर नायक एवम् प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी से कोराना संक्रमण के कारण धर्मेंद्र जोशी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगठन की ओर से आर्थिक सहायता, परिवार को शासन की ओर से 50 लाख की सहायता स्वीकृत कर परिवार के सदस्य को सरकारी नोकरी दी जाने की मांग लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष हरिनारायण अकोदिया ने की है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply