देवास 30 अप्रैल 2020/ कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में कोरोना वायरस COVID-19 के संक्रमण से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण शहर मे निगम के छोटे फायर वाहन, ट्रेक्टर मशीन व स्प्रे पम्प से सेनेटाईजेशन का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है। इसी कडी मे निगम के छोटे फायर वाहन द्वारा विशेष रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियो के निवास व आस-पास के क्षेत्रो को सेनेटाईज किया गया।
इसी प्रकार निगम की ट्रेक्टर मशीन से वार्ड क्रमांक 34, 35, 38, 39, 40, 41, 29, 24, 17 के क्षेत्रो मे सेनेटाईजेशन का कार्य निगम द्वारा किया गया तथा स्प्रे पम्प से निगम कर्मियो द्वारा वार्ड क्रमांक 1 से 45 के क्षेत्रो को सेनेटाईज किया गया। वार्ड क्रमांक 34, 37, 38, 39, 40 के क्षेत्रो मे एंटिलार्वा किटनाशक दवाई का छिडकाव भी निगम द्वारा किया गया।