देवास। महात्मा गांधी देवास जिला चिकित्सालय स्थित प्रांगण में संजय कहार मित्र मंडल द्वारा देवास स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्वास्थ्य कर्मियों का चिकित्सकों का पुष्पमाला पहनाकर पुष्प वर्षा कर सम्मान व स्वागत किया गया। संपूर्ण विश्व में व्याप्त महामारी के संकट से संपूर्ण आम जनमानस की सुरक्षा के दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से इन स्वास्थ्य कर्मी चिकित्सकों योद्धाओं द्वारा किया जा रहा है।
इस सेवाभावी महत्वपूर्ण कार्य को ध्यान में रखते हुए संजय कहार मित्र मंडल द्वारा महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर में संपूर्ण स्वास्थ्य कर्मी चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों का विशेष सम्मान एवं स्वागत कार्यक्रम रखा गया। संजय कहार पूर्व ब्लॉक कांग्रेस ने कहा कि आज हम सभी आमजन अपने अपने घरों में सुरक्षित आराम से हैं किंतु वहीं वास्तविक महामारी के लिए लड़ाई करने वाले योद्धा हमारे चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी जो विगत एक माह से अपने परिवार से दूर रहकर हम लोगों की स्वास्थ्य रक्षा का दायित्व निर्वहन का कार्य कर रहे हैं। हमारा भी कर्तव्य दायित्व बनता है! कि हम इनके इस पावन पुनीत कार्य की सराहना करें, सम्मान करें। स्वागत सम्मान कार्यक्रम में विशेष रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पंडित जयप्रकाश शास्त्री ने भी चिकित्सकों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। दिनेश मिश्रा, पीयूष शर्मा, सतीश तालरेजा , रिकी होरा, मिक्की होरा, विकास चौहान, अनिल पटेल, मनीष पवार, सुरेश नेता, विपिन साहू आदि उपस्थित रहे।