देवास। इस्लामपुरा निवासी 50 वर्षीय महिला नसीम बी को गत 19 अप्रैल को तबियत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय से अमलतास भेजा गया था। अगले ही दिन 20 अप्रेल को इनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाज़िटिव आई। तभी से इनका इलाज और विशेष देखभाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सक्सेना और सिविल सर्जन डॉ अतुल बिड़वइ के मार्गदर्शन में अमलतास में जारी था, इलाज और निगरानी की जिम्मेदारी जहां एक ओर कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ अश्विन सोनगरा एवम् उनकी टीम ने संभाली वहीं उचित देखभाल मुख्य कार्यकारी डॉ जगत रावत और नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मनीष शर्मा द्वारा की गई। स्वास्थ्य में लगातार हो रहे सुधार के साथ उनकी तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद आज उन्हें अमलतास अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों एवं अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा ताली बजा कर उन्हें अपने और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की हिदायत दे कर बिदा किया।
Related Posts '
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...
29 APR
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार तीन...
28 APR
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र...
28 APR
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना...

