सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

देवास। सेन थॉम एकेडमी, भोपाल रोड के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत देवास सहोदया स्कूल्स कॉम्प्लेक्स (DSSC) के तत्वावधान में आयोजित कक्षा पहली एवं दूसरी की सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ज्ञान सागर एकेडमी द्वारा किया गया, जिसमें 22 विद्यालयों के 88 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सेन थॉम एकेडमी के नन्हे खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रतिभा, दृढ़ संकल्प एवं खेल भावना का परिचय देते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। कक्षा पहली के अद्वैत सोलंकी तथा कक्षा दूसरी के मितांश बालचंद्र काले ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं, कक्षा पहली की अवनी नरोलिया तथा कक्षा दूसरी की तरुणा ओसारी ने रजत पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन उभरते हुए खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण है। उनकी यह उपलब्धि समर्पण, कठिन परिश्रम और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सभी नन्हे विजेताओं और उनके प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही, उन्हें खेलकूद एवं जीवन के अन्य क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay