आज आया एक कोरोना मरीज इंदौर लिस्ट में जुड़ा, देवास में कुल अब 56 मरीज

देवास/ देवास में आज दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसमे से एक मरीज क्षिप्रा, इंदौर जिले का है जिसे इंदौर की लिस्ट में जोड़ा गया है। तथा एक मरीज को देवास की लिस्ट में जोड़ा गया है। इसप्रकार देवास में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 56 हो गई है।
आज देवास के लिए एक सुखद खबर भी है आज देवास के 3 मरीज स्वस्थ हुए है। देवास में अब तक कुल 18 मरीज ठीक हो गए है। वही कुल 7 लोगो की मौत हो चुकी है। इसप्रकार देवास में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31 बची है। देवास के कुल 217 लोगो की रिपोर्ट आना बाकी है। देवास के हॉस्पिटल में आइसोलेशन के लिए भर्ती किये कुल मरीजों की संख्या 38 है। जिसमे से 31 कोरोना एक्टिव मरीज है। साथ ही देवास में कुल कंटेमेंट एरिया 12 है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply