सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगो को भोजन उपलब्ध करा रही है निगम की टीम

सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से श्रमिकों को निगम टीम द्वारा मास्क व चप्पल का वितरण किया गया
देवास 16 मई 2020/ कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय एवं नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन मे निगम के गठित दल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन (कर्फ्यू) का पालन कर रहे गरीब व झुग्गी बस्ती के जरूरतमंद रहवासियो को नगर निगम टीम द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओ से प्राप्त भोजन के पेकेटो का वितरण किया जा रहा है। इसी अन्तर्गत दानादाताओ, सामाजिक संस्थाओ मे भोजन पेकेट कृषि उपज मंडी द्वारा 5000, आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती द्वारा 2050, व्ही. ई. आयसर कर्मिशिल प्रा. लि. द्वारा 1000, देवास सेवा समिती द्वारा 1000, नीरज सोनी द्वारा 1000, आयान बंसल (इन्दौर) द्वारा 1000, संस्था कृपालु परिवार (सुमेरसिह दरबार) द्वारा 580, शिवशक्ति सेवा मंडल द्वारा 500, संस्था सिद्धि विनायक (प्रदीप चौधरी) द्वारा 500, पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी द्वारा 500, ग्राम लोहार पीपल्या (ग्रामवासी) द्वारा 500, गुरूद्वारा साहिब सेवा समिती द्वारा 200, गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 140, संस्था सिद्धि विनायक (रवि जैन) द्वारा 100, तथा सेन्ट्रल इन्डिया ऐकेडमी स्कुल (चरणजीतसिह अरोरा) द्वारा 2000 रोटी, रमेश कुमार अग्रवाल (रामाश्रय परिवार) द्वारा 500 सब्जी के पेकेट निगम को प्रदाय किये गये। भोजन पेकेट वितरण अर्गस गार्डन सहित वार्ड क्रमांक 1, 28, 29, 32, 33, 11, 19, 13, 22, 23, 17, 43, 30, 31, 18, 34, 35, 40, 41, 39, 37, 45, 5, 6, 7, 8, 9, 42, 15, 2, 10, 4, 27, 14, 26, के क्षेत्रो मे स्लम बस्ती, झुग्गी बस्ती मे वितरण निगम के गठित दल द्वारा समय सीमा मे किया गया।
अर्गस गार्डन मे श्रमिको को आयडीबीआई बैंक द्वारा 400 पेकेट फ्रुटी, 200 पेकेट बिस्कीट, 140 नग चप्पल, डॉ. प्रमोद माहेश्वरी द्वारा 200 नग चप्पल, पानी की बाटल 400 नग, 100 नग ओआरएस पाउच, पूर्व पार्षद पप्पु जोशी द्वारा 300 नग चप्पल, आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती द्वारा 150 किलो केले, 500 नग इलेक्ट्राल पाउच, प्राप्त कर, उनका वितरण निगम द्वारा किया गया। साथ ही निगम द्वारा भी 1000 मास्क, 200 नग चप्पल का वितरण किया गया। अन्य सामाजिक संस्था मॉ भगवती ग्रुप (संजय वर्मा) द्वारा शहर के मुक पशु (स्वान) व अन्य मुक पशुओ को 500 रोटी निगम के सहयोग से खिलाये जाने का कार्य किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply