देवास टाइम्स। देवास में कोरोना का कहर जारी है आज फिर देवास में पांच कोरोना पॉजिटिव आए है। आज रिपोर्ट में देवास के नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। साथ ही शांतिपुरा के 3 और मेंडकीचक का 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है।
देवास में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 62 हो गयी है। क्योकि मेडिकल बुलेटिन के हिसाब से कल तक 57 मरीज थे। आज के पांच मिलाते है तो 62 हो जायेगें। इन 62 मरीजों के अलावा 5 लोगो को इन्दोर लिस्ट में शामिल किया गया है।
अब तक देवास में 7 कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है। वही 21 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है।
सबसे बड़ी बात आज नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जो रोजाना इंदौर की रहने वाली है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से देवास ही रह रही थी।

