दो घण्टे चले इस अभियान में 51 हजार से अधिक ट्वीट हुए
देवास। 17 मई को ट्वीटर पर #देवास_जितेंगा_कोरोना_हारेगा_ नाम से चले महाअभियान को मिली अभूतपूर्व सफलता ने ये साबित कर दिया कि लड़ाई कोई भी हो देवास की जनता अगर तय कर ले तो, जीत मुश्किल नही है। यही कर दिखाया है आज देवासवासियों ने। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस ट्रेंडिंग अभियान ने 05 मिनिट में ही 6000 ट्वीट कर राष्ट्रीय स्तर पर 2 नम्बर ट्रेड करना प्रारम्भ कर दिया था। कुल 51000 ट्वीट करने के साथ हमारा हेशटेग राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-02 की सूची में शामिल होकर विश्व स्तर पर 19वें पायदान पर पहुँच गया था।
मध्यप्रदेश में तो हमारा स्थान पहले नम्बर पर रहा, जो कि पुरे दिनभर बना रहा। दो घण्टे चले इस अभियान में कुल 51 हजार से अधिक ट्वीट हुए। देवास जिले के लिए ये बहुत गर्व की बात है कि पहली बार किसी विषय पर एक साथ इतने लोगो ने ट्वीट किया। कोरोना योद्धाओ के आत्म विश्वास को दोगुनाना करने हेतु सकारात्मक माहौल देवास की जनता ने बनाया। इस अभियान में जुड़े सभी लोगों को इस अभियान की बधाई और सभी का आभार माना। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख अर्जुन वर्मा ने दी।