देवास। कंपनी प्रबंधन एवं केमिकल श्रमिक संघ द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए चेक जमा किया गया। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय ने बताया कि बैरलोचर इंडिया एडिटिवस लिमिटेड के प्रबंधक हितेश कवर, राजेश करमार्कर तथा केमिकल श्रमिक संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारियों का एक दिन का पेमेंट तथा बाकी राशि कंपनी द्वारा मिलाकर पांच लाख की राशि का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में कलेक्टर द्वारा जमा किया गया। इस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता जाहिर की तथा उन्होंने कहा कि इसी तरह देश के संकट की इस घड़ी में अन्य संस्थान एवं उद्योग आगे आए व राष्ट्र हित में अपना योगदान करें। इस अवसर पर केमिकल श्रमिक संघ के प्रतिनिधि अजय उपाध्याय, ओपी मालवीय, समुन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

