देवास 22 मई 2020/ कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय एवं नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से शहरवासियों के बचाव को दृष्टिगत रखते हुये शहर में प्रतिदिन नगर निगम द्वारा सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार शहर के कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्रों (कंटेनमेंट एरिया) को भी सेनेटाईज किये जाने का कार्य निगम द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी अन्तर्गत अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासी श्रमिको हेतु तैनात बसों को भी निगम द्वारा सेनेटाईज किये जाने का कार्य भी अरगस गार्डन में किया जा रहा है। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में बडे नालों की सफाई जेसीबी मशीन से कराई जा कर नालियों एवं चेम्बरों की सफाई भी निगम सफाई मित्रों द्वारा प्रतिदिन की जा रही है। शहर में गाजर घास की कटाई की जाकर मार्गों पर झाडू लगाई जाने का कार्य भी निगम द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

