देवास। पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावतू के निर्देशानुसार एडिश्नल एसपी जगदीश डाबर, डीएसपी किरण शर्मा, के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों और उनकी टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचायी जा रही।
देवास पुलिस द्वारा शहर में जरूरतमंदों की व्यवस्था हेतु पुलिस की एक टीम बनाई गई जिसमें एस. आई. लीला सोलंकी साथी आरक्षक नूरजहां आरक्षक, स्वाति बघेल शहर के हर कोने तक पुलिस सूरक्षा सहायता में भोजन राशन सहायता पहुंचा रही है।
देवास पुलिस के सुरक्षा के साथ जरूरतमंदों के लिए सहायता सेवा प्रयास से बहुत हद तक सुरक्षा व्यवस्था बनाने सफल होती नजर आ रही है जहां जरूरतमंदों को उन्हीं के स्थान तक सहायता पहुंचने से जरूरतमंद लोग शहर में नहीं निकलते और कहीं ना कहीं देवास में कोरोना जैसे संकट में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सबसे अच्छी बनती नजर आ रही है।
समाजसेवी संस्थाओं, NGO के सहयोग से हर जरूरतमंद तक भोजन राशन मास्क के साथ पलायन करने वालों के लिए चप्पलों तक की व्यवस्थाएं की जा रही है।
देवास में आए हर पलायन करने वाले प्रवासी मजदूर कर रहा देवास प्रशासनिक व्यवस्थाओं की तारीफ
निरंतर जिले भर में हर संभव व्यवस्थाओं में सबसे आगे आया जन साहस एनजीओ के भंडारण का आज देवास एसपी ने शुभारंभ करवाया साथ ही उनके द्वारा दी जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अयोध्या नगर पिछड़ी बस्ती में 100 से अधिक घरों तक एक माह का राशन वितरण भी करवाया। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए। देवास एसपी ने जन साहस संस्था की व्यवस्थाओं की सराहना की और संस्था के समस्त सदस्यों को प्रोत्साहन करते हुए उत्साहवर्धन किया साथ ही पुलिस की भोजन जरूरत संबंधी व्यवस्थाओं में जुटी टीम का भी उत्साह वर्धन किया। जन साहस एनजीओ के सहयोग से जिला प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं में अभी तक 5000 टन से अधिक राशन जिले भर में बांटा गया है। साथ ही जन साहस का चलित वाहन भी निरंतर हर जरूरतमंद तक राशन संबंधित व्यवस्था उनके घर तक जाकर पहुंचा रहा है। जन साहस संस्था द्वारा जरूरी रूप से आटा, दाल, चावल, तेल मसला, सैनिटाइजर,मास्क,साबुन सेनेटरी पेड के साथ जरूरी दवाइयों के लिए भी सहयोग दिया जा रहा है।