संजय कहार मित्र मंडल ने किया पुलिस कप्तान का सम्मान

देवास। करोना संक्रमण महामारी कॉल मे लॉक डाउन के दौरान इस विपरीत परिस्थिति में जनमानस की सुरक्षा के लिए जनता को शासन के निर्देशों का पालन करवाने की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ हमारे पुलिस प्रशासन के लोग बड़ी ही सजगता एवं सावधानी से पूर्ण अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जिस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह करते करते हमारे पुलिस प्रशासन के कई योद्धा हमारी जनमानस की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं प्राणों की रक्षा के लिए अपने अपने प्राणों को आहूत कर वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। आज हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि हम भारत के इन वीर सपूतों का सम्मान करें।
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की अपेक्षा देवास जिले में संक्रमण काफी हद तक नियंत्रण में है। इसका काफी हद तक श्रेय हमारे पुलिस प्रशासन परिवार को जाता है जिन्होंने दिन रात अपने प्राणों की परवाह न करते हुए जनता के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के लिए अपने अपने कर्तव्य को संभालते हुए अपने दायित्व का निर्वहन किया है। नगर में पुलिस प्रशासन परिवार के द्वारा जनमानस की कई प्रकार से सेवाएं की जा रही है।
उक्त उद्बोधन पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावतू एवं डी.एस.पी. किरण शर्मा सहित संपूर्ण पुलिस परिवार सम्मान समारोह कार्यक्रम में संजय कहार ने कहे। संजय कहार मित्र मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उक्त कार्यक्रम रखा गया जिसमें पुलिस अधीक्षक एवं उप अधीक्षक सहित उपस्थित पुलिस जवानों का चुनरी भेंट कर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में दिनेश मिश्रा, पीयूष शर्मा, सतीश तालरेजा, विकास जाट, इंद्रजीत सिंह होरा, महेंद्र सिंह होरा, अनिल पटेल, मनीष पवार, सुरेश रायकवार, राजेश चौहान, समस्त मित्रगण उपस्थित हुए।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply