दूसरी ओर सोशल डिस्डेनसिंग का पालन नही हुआ
देवास। कोरोना महामारी के चलते पिछले 70 दिनों से देवास शहर में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का एमजी हॉस्पिटल में एवं सफाई कर्मियों का स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर गार्डन में शहर कांग्रेस के द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सभी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर उन्हें सस्था 296 राउंड दी टेबल के सहयोग से माक्स, ग्लोब्स ओआरएस घोल के पैकेट एवं बिस्किट के पैकेट दिए गए।
इस मौके पर संबोधित करते हुए राजानी ने कहा कि पूरा शहर हमेशा आपका आभारी रहेगा। आपने ऐसे संकट के समय अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी सेवाएं दी और कोरोना जैसी घातक बीमारी को लोगों लोगों तक पहुंचने से अपनी सेवाओं के माध्यम से रोके रखा। शहर कांग्रेस आपका हृदय से आभारी व्यक्त करती है। इसके पूर्व सुबह दृष्टिहीन कन्या विद्यालय एवं वृद्धआश्रम में भी उक्त सामग्री का वितरण किया गया था। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम सफाई कर्मचारी नेता राजू सांगते, रुपेश कल्याणे स्वास्थ्य अधिकारी हरेंद्र ठाकुर, उद्योगपति पवेल राजानी, दीपेश कानूनगो, रोहित शर्मा, अनिल गोस्वामी,राहुल पवार उपस्थित थे। साथ ही बड़ी संख्या में नगर निगम में कार्यरत सफाई दरोगा व सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।