
देवास/ आज हाटपिपलिया के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री का जन्मदिन था। भाजपा के पदाधिकारियो द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई तो मिली पर कांग्रेस की और से उन्हें विशेष रूप से बधाई मिली। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे।
जहां दिग्विजय सिंह की दीपक जोशी और उनके परिवार के लिए मिली सहानुभूति के बाद दीपक जोशी के खास माने जाने वाले प्रदीप चौधरी ने दीपक जोशी को कांग्रेस पार्टी की ओर से शुभकामनाएं देकर दिग्विजय सिंह की तरफ से विशेष रुप से भेजें जन्मदिन की शुभकामनाएं संदेश को व्यक्त करते हुए आगामी हाटपिपलिया चुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया रखी।
जहां प्रदेश महामंत्री ने कहा कि उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के दावेदारी के रूप में अगर मुझे मौका मिला तो दीपक जोशी मेरे प्रतिनिधि होंगे और निश्चित ही उस समय हम हमारे पार्टी के नेतृत्व में ऊर्जावान होकर आमने सामने की राजनीतिक विचारधाराओं के लिए चुनावी लड़ाई करने के लिए भी तैयार हैं।