देवास। मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव सुदेश सांगते ने बताया कि वर्ष 2019-20 में सॉफ्ट टेेनिस के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता मध्यप्रदेश के खिलाडियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा खेलवृत्ति प्रदान की गई। जिसमें देवास के आदित्य दुबे को तीन लाख, जय मीणा एवं अभिषेक परिहार को एक-एक लाख रू प्रदान किए गए। देवास के इन प्रतिभावान खिलाडियों को जिलाधीश चंद्रमौली शुक्ला द्वारा सम्मानित कर इनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसके साथ उक्त खेल के विभिन्न जिलों के भोपाल के गौरांग मिश्रा, होशंगाबाद की आध्या तिवारी सहित लगभग 15 खिलाडियों को भी खेल वृत्ति प्रदान की गई। खिलाडियों की उपलब्धि पर गौरीसिंह आईएएस, राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांंत उपाध्याय, रीना चौहान खेल अधिकारी एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, प्रयास गौतम, श्रीमती संतोष परिहार, हेमेन्द्र निगम, गौरव कदम, एसएन नामदेव, मनीष जायसवाल, प्रवीण सांगते आदि ने बधाई दी।